लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैम्पियनशिप 25 से लखनऊ में

लखनऊ। हाल ही में हुई इंडो-फ्रेंच महिला हॉकी टेस्ट सीरीज के सफल आयोजन के बाद अब नवाबों के शहर लखनऊ में 25 से 28 जुलाई के बीच लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैम्पियनशिप में राज्य की चुनिंदा आठ महिला हॉकी टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप के मुकाबले गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

चैम्पियनशिप लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जायेगी। कुल 3,05,000 इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये दिये जायेगे जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 25 हजार रुपये दिये जायेगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में हर मैच जीतने वाली टीम को 10 हजार व हारने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिये जायेगे। 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हॉकी संघ व लखनऊ हॉकी संघ से मान्यता प्राप्त है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेल निदेशक आरपी सिंह ने हर संभव मदद देने वादा किया है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में इस प्रतियोगिता के आयोजन से हॉकी पर लोगों का भरोसा बढ़ेंगा। लक्ष्य अकादमी के सचिव डॉ. त्रिलोकरंजन ने कहा कि राष्ट्रीय खेल को आगे बढ़ाने के लिए लक्ष्य अकादमी हमेशा तैयार है और महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अकादमी यह प्रतियोगिता करा रही हैं। आयोजन समिति के सदस्य अश्वनी शाही ने कहा कि देश में हॉकी को लेकर माहौल बनाना बेहद जरूरी है। हॉकी राष्ट्रीय खेल है इसलिए इसको आगे बढ़ाया जाना चाहिए। हॉकी कोच शशी सिंह ने उम्मीद जतायी है इस प्रतियोगिता के सहारे कुछ नई प्रतिभा सामने आ सकती है। हॉकी को लेकर यूपी हॉकी संघ लगातार योजना बना रहा है जो प्रदेश के लिए बेहद अच्छा रहेगा। आयोजन समिति के सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि समय आ गया है कि हॉकी को फिर से दिल दिया जाये ताकि फिर से भारतीय हॉकी विश्व खेल पटल पर चमके।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें

साई लखनऊएनई रेलवेलखनऊ हॉस्टलवीर बहादुर सिंह स्पोट्र्स कॉलेज गोरखपुरएनएसए मेरठ लक्ष्य अकादमीशान्ति फांउडेशन और झासी की टीमें हिस्सा ले रही है।

Related Articles

Back to top button