जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज वरना हो सकती है मुश्किल

न्यूज़ डेस्क

गठिया या अर्थराइटिस की समस्या काफी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी में शरीर के जोड़ प्रभावित हो जाते हैं, जिससे जोड़ों में काफी दर्द होता है। अगर वक्त रहते इसका इलाज न कराया जाए, तो आगे चलकर चलना- फिरना भी मुश्किल हो सकता है।

यह बीमारी जोड़ों में यूरिक एसिड के जमा होने से होती है। कई मामलों में इस परेशानी को पहचानना मुश्किल हो जाता है। जानते हैं गठिया के लक्षणों के बारे में। ये लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

अगर सुबह- शाम आपको कमजोरी महसूस हो, भूख कम लगे और अचानक मुंह सूखने लगे, तो ये गठिया के लक्षण हैं। इसमें कई बार जोड़ों में तेज दर्द के साथ ही इसमें अचानक भारीपन जैसा महसूस होता है। अंगूठे सूज जाते हैं। कई बार इसमें आंखों से जुड़ी परेशानी भी नजर आती है। जैसे आंखें के किनारों पर खुजली होने लगे।

आंखों से कीचड़ आना। सोने में परेशानी हो या आसानी से नींद न आना। कई बार उंगलियों के जोड़ में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं। इससे उंगलियों के जोड़ों में बहुत दर्द होता है। इसके अलावा, कोहनियों में भी तेज दर्द की शिकायत हो सकती है।

इन घरेलू उपाय से मिल सकती है राहत

सबसे जरूरी है कि गठिया के लक्षण नजर आते ही तत्काल डाक्टर से संपर्क करें। कुछ ऐसे घरेलू तरीके भी हैं, जो इससे होने वाले दर्द से आराम दिलाएंगे। जैतून या अरंडी के तेल से जोड़ों की मालिश करें। सिरके से भी मालिश कर सकते हैं। साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें।

खाने में चोकर युक्त आटे की रोटी तथा छिलके वाली मूंग की दाल खाएं। ककड़ी, लौकी, तोरई, पत्ता गोभी, गाजर जैसी चीजों को शामिल करें। 6 से 50 ग्राम अदरक के पाउडर का सेवन करने से भी गठिया में फायदा मिलता है।

Related Articles

Back to top button