यूपी में जगंलराज! महिला BDC को जिंदा जलाया

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सूबे के सीएम पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रहे है तो वही दूसरी तरफ एक महिला को सरेआम जिन्दा जला कर मारने का प्रायस किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिलर) को जिंदा जलाया गया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़िता महिला अधिकारी को स्‍थानीय जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना थाना हरदुआगंज के गांव गुरुसिकरन की है। गुरुसिकरन की रहने वाली महिला अधिकारी के बेटे ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे कुछ लोग आकर घर के बाहर तोड़फोड़ करने लगे। उनकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को आरोपियों ने महिला बीडीसी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला का शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला अधिकारी को अस्पताल भर्ती कराया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button