विवेक ओबराय ने डिलीट किया विवादित ट्वीट

न्यूज डेस्क

आखिरकार अभिनेता विवेक ओबराय को अपना विवादित ट्वीट डिलीट करना पड़ा और इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। चौतरफा आलोचना के बाद विवेक को यह करना पड़ा।

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक ट्वीट कर कहा, ‘कई बार आपके सामने कुछ ऐसी चीजें आती हैं जो पहली नजर में आपको मजाकिया लगती हैं। वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन संभव है कि ऐसा दूसरों को न लगता हो। मैंने बीते दस साल दो हजार शोषित लड़कियों को सशक्त बनाने में लगाए हैं। मैं किसी महिला का निरादर करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता।’

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में विवेक ओबेरॉय ने यह भी कहा, ‘मैंने जो ट्वीट किया उसका उद्देश्य किसी को तकलीफ पहुंचाना नहीं था। अगर उस मीम से किसी को भी तकलीफ पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। साथ ही उस ट्वीट को डिलीट भी करता हूं।

https://twitter.com/vivekoberoi/status/1130679444174041088

आखिर क्या था मामला

सोमवार को विवेक ओबेरॉय ने एग्जिट पोल को लेकर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का तीन तस्वीरों का वाला एक कोलाज री-ट्वीट किया था। उन तीन अलग-अलग तस्वीरों में ऐश्वर्या राय सलमान खान, खुद विवेक ओबेरॉय के अलावा अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ दिख रही थीं। तीनों तस्वीरों पर ओपीनियन पोल, एग्जिट पोल और परिणाम जैसे कैप्शन भी लिखे हुए थे। उसी को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र के महिला आयोग ने इस संबंध में विवेक ओबरॉय को नोटिस भी जारी किया।

Related Articles

Back to top button