मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

क्राइम डेस्क

गाजियाबाद में शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ गदाना बिजली घर के पास हुई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान सिपाही इरफ़ान भी गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके के गदाना बिजली घर के पास बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस सक्रीय हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करके फायरिंग शुरू की। मुठभेड़ में इनामी बदमाश अजय उर्फ़ दिनेश गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अजय उर्फ़ दिनेश के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही इरफ़ान भी घायल हो गया है।

Related Articles

Back to top button