UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली: भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को अब मॉनसून की आहट राहत देने लगी है। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले दो दिनों में इसका प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के ज़्यादातर इलाकों तक पहुंच चुका है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में पहले से ही भारी बारिश हो रही है।

 दिल्ली में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज़ हवाओं और प्री-मानसून बारिश ने तापमान में राहत दी। IMD ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 2-3 दिनों तक यही मौसम बने रहने की संभावना है।

 इन राज्यों में रेड अलर्ट

IMD ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा बेल्ट में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में बने दो निम्न दबाव के क्षेत्रों के कारण मौसम में उथल-पुथल बढ़ गई है। इसी वजह से इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 कहां-कहां हो सकती है बारिश?

  • उत्तर प्रदेश: कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक के साथ

  • हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: हल्की से मध्यम बारिश

  • गुजरात: अगले 24 घंटे में दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश की संभावना

  • कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक (तटीय): लगातार हल्की से मध्यम बारिश

  • अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

  • तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ: कहीं-कहीं हल्की बारिश

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में फिर धमाका! रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, जाफर एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

 क्या कहता है IMD का अनुमान?

IMD ने साफ किया है कि अगले 48 घंटों में मानसून राजस्थान, गुजरात, पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश के और अंदरुनी हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button