शिवराज कैबिनेट विस्तार : 28 नए मंत्रियों में 14 सिंधिया गुट के

जुबिली न्यूज़ डेस्क

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार बननें के दो महीने बाद आज मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। शिवराज मंत्रीमंडल में 28 मंत्रियों में से 14 मंत्री सिंधिया गुट के बनाये गये हैं। मध्य प्रदेश की राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है।

शिवराज कैबिनेट में गुरुवार को जिन  28 मंत्रियों ने शपथ ली है उसमें  20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं।  इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया सहित कई बड़े नेता शामिल है।

शपथग्रहण समारोह के बाद मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा, ‘आज (2 जुलाई) मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  अब हम सब मध्‍य प्रदेश की प्रगति, विकास एवं जनकल्‍याण के लक्ष्‍यों की प्राप्ति के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। मुझे विश्‍वास है कि प्रदेश के नवनिर्माण में आप सबका भरपूर सहयोग और योगदान मिलेगा। ‘

वहीं शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल विस्तार को विपक्ष ने आड़े हाथों लिया है. पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र के इतिहास में मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें कुल 33 मंत्रियो में से 14 वर्तमान में विधायक ही नहीं है। यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है। प्रदेश की जनता के साथ मज़ाक है।

यहां देखे लिस्ट

 

 

Related Articles

Back to top button