Presidential Election : मतदान खत्म, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। वोटिंग 10 बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली। वहीं वोटिंग के दौरान ये पता चला है कि कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है।

इतना ही नहीं गुजरात में एनसीपी, यूपी में सपा, उड़ीसा में कांग्रेस के बागियों ने मुर्मू के सपोर्ट में मतदान की बात सामने आ रही है। ऐसे में विपक्षी एकता की हवा निकल गई है।

विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के तौर पर पूर्व टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा को चुना है जबकि एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए के अपने उम्मीदवार के तौर द्रौपदी मुम को चुना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

कई विपक्ष के नेताओं ने खुलेआम क्रांस वोटिंग की है और द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल जडेजा के साथ-साथ यूपी के कई और लोगों ने क्रांस वोटिंग की है।

बंगाल के दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिम्बा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है, बस औपचारिकता बाकी है। महाराष्ट्र से बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा है कि हृष्ठ्र की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है।

राष्ट्रपति पद के लिए आज हुई वोटिंगमें करीब 4800 विधायक और सांसद वोटिंग में हिस्सा लिया हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह एक रबर स्टाम्प राष्ट्रपति साबित होंगी।

Related Articles

Back to top button