यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के DM बदले

जुबिली न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, जबकि कई विभागों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव, किंजल सिंह हटाई गईं
सबसे चर्चित फैसला परिवहन विभाग में लिया गया है। 7 महीने पहले परिवहन आयुक्त बनीं किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बना दिया गया है। उनकी जगह आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।
UPPCL में भी बदलाव, नए MD की नियुक्ति
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटाकर नितिश कुमार को नया एमडी बनाया गया है।
इन अनुभवी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- मनीष बंसल – आगरा के DM
- गौरांग राठी – झांसी के DM
- कुमार हर्ष – बुलंदशहर के DM
- अरविंद कुमार चौहान – सहारनपुर के DM
- निधि गुप्ता वत्स – फतेहपुर की DM
- घनश्याम मीना – उन्नाव के DM
- अंजनी कुमार सिंह – लखीमपुर खीरी के DM
- इंद्रमणि त्रिपाठी – मैनपुरी के DM
पहली बार DM बने ये अधिकारी
- ब्रजेश कुमार – औरैया
- आलोक यादव – शामली
- अभिषेक गोयल – हमीरपुर
- इंद्रजीत सिंह – सुल्तानपुर
- अन्नपूर्णा गर्ग – श्रावस्ती
- नितिन गौड़ – अमरोहा
- सरनजीत कौर ब्रोका – रायबरेली
मंडल और शासन स्तर पर अहम फेरबदल
- दुर्गाशक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया
- आलोक कुमार से MSME विभाग हटाया गया
- शशि भूषण लाल सुशील बने MSME के प्रमुख सचिव
- अरविंद मल्लपा बांगरी बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव
- श्रुति बनीं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की MD
- हर्षिता माथुर बनीं महिला एवं बाल विकास निदेशक
CDO स्तर पर भी बदलाव
- श्रुति शर्मा – हापुड़
- गामिनी सिंगला – सुल्तानपुर
- सुनील कुमार धनवता – बहराइच
- पूजा साहू – अमेठी
- रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड – झांसी
हंगामेदार माने जा रहे हैं ये तबादले
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।



