लोकसभा चुनाव : 2014 के चुनाव में टूटा था 30 सालों का रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी की सुनामी में बीजेपी ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ कर 283 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 16वें लोकसभा चुनाव में ‘मोदी लहर’ की बदौलत बीजेपी गठबंधन ने कुल 336 सीटें जीती थीं। 2014 के चुनाव में राजस्थान और गुजरात में बीजेपी ने लोकसभा की पूरी की पूरी सीटें जीती थीं।

कांग्रेस के खाते में आई थीं सिर्फ 42 सीटें

2014 में 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुआ था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 336 सीटें मिली थी, जबकि भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस के खाते में कुल 44 सीटें आई थीं। कांग्रेस गठबंधन ने कुल 60 सीटें जीती थीं। शिवसेना ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थी। वहीं, एनसीपी के खाते में 6 सीटें गई थीं।

आइए आंकड़ों में जानते हैं 2014  के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं

राजस्थान और गुजरात में सभी लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी तरह, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें भाजपा के खाते में गई थी।

Related Articles

Back to top button