अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस पर जानें साइकिलिंग के फायदे

साइकिलिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। साईकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों की टोनिंग होती है। साथ ही हमारा स्वस्थ भी सही रहता है।
पहले अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस पर जाने की क्या हैं साइकिलिंग के फायदे…

साइकिलिंग के फायदे:-

  • दिन में एक बार कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इससे धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।
  • साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।
  • नियमित रूप से साइकिल चलाने वालों को अवसाद की शिकायत होने की आशंका बहुत कम होती है।
  • नियमित रूप से साइकिल चलाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार है। रोजाना साइ‍किल चलाकर आप फिट और एक्ट‍िव बॉडी पा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संभाला संचार मंत्रालय का कार्यभार

Related Articles

Back to top button