पेस इस रिकॉर्ड से करेंगे खेल को अलविदा

स्पेशल डेस्क

कोलकाता। भारतीय टेनिस जगत के सुपर स्टार लिएंडर पेस अगले साल खेल को अलविदा कहेगे लेकिन अपने शानदार करियर का अंत टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतकर करना चाहते हैं। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता ने अपने बेटे को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों और डेविस कप world ग्रुप क्वालीफायर में जीत के साथ अपने करियर का अंत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डेविस कप मार्च में है और फिर जुलाई-अगस्त में टोक्यो में ओलिंपिक है, ऐसे में पेस दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं।

पेस के पिता ने कहा कि दोनों प्रतियोगिता में पेस सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके साथ ही 35 साल के शानदार करियर को अलविदा कहेंगे। पेस अगले साल कुछ बड़ी प्रतियोगिता केवल हिस्सा लेगे। पेस के करियर पर एक नजर दौड़ायी जाये तो उन्होंने अब तक 18 युगल और मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। पेस ने 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में देश के लिए पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने 1992 से 2016 ओलम्पिक में हिस्सा लिया है। पेस ने सात बार ओलम्पिक में हिस्सा लिया है जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

Related Articles

Back to top button