झारखंड : हेमंत सोरेन की ताजपोशी, तीन और मंत्रियों ने भी ली शपथ

स्पेशल डेस्क

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत महागठबंधन की सरकार रविवार को बन गई है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की सूचना है। हेमंत सोरेन के साथ तीन और मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

ये भी पढे़: नेताओं को आइना दिखा रहे जनरल रावत

राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन पद और गोपनीयता की शपथ को दिलाई जबकि कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली। उनके आलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। आरजेडी के विधायक सत्यनंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया था।

ये भी पढे़: भूखे भजन करो गोपाला

इस भव्य समरोह में विपक्ष की ताकत भी देखने को मिली। इस अवसर पर सोरेन के पिता एवं दिशोम गुरू शिबू सोरेन उनकी माता रूपी सोरेन किस्कू के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूद थे।

ये भी पढे़: कितनी सफल होगी राहुल गांधी को री-लॉन्च करने की कवायद !

दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी एवं मधु कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद कनिमोझी, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़ भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button