Cannes 2019: रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने अपने का बोल्ड लुक सबको किया फेल

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 शुरू होने के बाद से हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड हीरोइनों ने अपने लुक से चार चांद लगा दिए हैं। अभी तक अपने कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, डायना पेंटी से लेकर हुमा कुरैशी तक का खास लुक देख चुके हैं।

अब बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल डीवा सोनम कपूर ने पहले दिन रॉयल लुक में गजब ढा दिया था। अब दूसरे दिन एक बार फिर से उन्होंने अपने नए लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सोनम कपूर ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह खूबसूरत पीले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

वही सोनम बॉस लेडी के लुक में नजर आ रही है। सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने Ralph & Russo का कस्टमाइज व्हाइट कलर का कोट पैंट पहना हुआ है। जिसमें पीछे ट्रेल लगी हुई है। सोनम की मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है।

इससे पहले सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की ग्रैंड एंट्री से पहले उनके लुक चर्चा में बना हुआ था। इन सभी लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई गई थीं। तस्वीरों में सोनम कपूर का लुक महारानी जैसा था। सोनम ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ था। सोनम कपूर का यह लुक कान की Chopard पार्टी का था।

इसके अलावा सोनम की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। सोनम के गाउन में फ्रिल्स की लेयर बनी हुई थीं। आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही सोनम का भी कान से पुराना रिश्ता है। सोनम कई साल से इस फेस्टिवल में जाती रही हैं। भारत से इस बार करीब 10 सितारे ‘कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने।

ExitPoll: अभिनेता से नेता बने प्रत्‍याशियों के क्‍या है हाल

सोनम कपूर जल्द ही फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button