तिहाड़ जेल से बाहर आये अजय चौटाला, बेटे दुष्यंत के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

न्यूज़ डेस्क

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला तिहाड़ जेल से छूट गये हैं। उन्हें दो हफ्ते के लिए जेल प्रशासन ने फरलो दी है। जाहिर है कि जेल से छूटने के बाद अजय चौटाला रविवार को बेटे दुष्यंत चौटाला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके बेटे को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है। बता दें कि अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी है और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर हरियाणा में सरकार बनाने का बीते शुक्रवार को फैसला लिया था। इसके बाद उनके पिता को तिहाड़ जेल से दो हफ्ते की फरलो मंजूरी मिल गई। इसके बाद रविवार जेल से बाहर आ गए।

बता दें कि तिहाड़ जेल में अच्छे व्यवहार करने के लिए कैदी को कानूनी तौर पर एक साल में 49 दिनों की फरलो के लिए अनुमति मिलती है। अजय चौटाला की अपनी फरलो में 14 दिन की मांग की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें फरलो देने की अनुमति दे दी।

तिहाड़ जेल से फरलो के बाद अजय ने अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसने मात्र 11 महीने पहले पार्टी बनाई थी. मैं तो जेल में बंद था। कड़ी मेहनत के दम पर एक संगठन को खड़ा किया। साथियों के साथ मिलकर दुष्यंत ने काम किया। आज नतीजे आपके सामने हैं। इस चुनाव में उसने कैसे-कैसे लोगों को उनकी हैसियत बताई है।

Related Articles

Back to top button