बिहार विधानसभा चुनाव: कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला, महज़ कुछ वोटों से तय हुई जीत

जुबिली स्पेशल डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर 89 सीटें जीत लीं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू को 85 सीटों पर जीत हासिल हुई। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की स्थिति बेहद कमजोर रही और वह 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

चुनाव परिणामों में कई सीटों पर बेहद कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनमें कुछ उम्मीदवार बहुत कम अंतर से विजयी रहे।

सिर्फ 27 वोट से जीत संदेश सीट पर सबसे कम मार्जिन

सबसे कम अंतर से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार रहे जदयू के रामचरण साह, जिन्होंने संदेश विधानसभा सीट पर सिर्फ 27 वोटों से जीत हासिल की।

रामचरण साह (JDU): 80,598 वोट

दीपू सिंह (RJD): 80,571 वोट

इस सीट पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी वोट कटवा बनी, क्योंकि उनके उम्मीदवार राजीव रंजन राज को 6040 वोट मिले।

  • अगिआंव सीट पर CPI-ML नेता मामूली अंतर से हारे
  • वामपंथ का गढ़ मानी जाने वाली अगिआंव सीट पर भाजपा के महेश पासवान सिर्फ 95 वोटों से जीते।
  • महेश पासवान (BJP): 69,412 वोट
  • शिव प्रकाश रंजन (CPI-ML): 69,317 वोट
  • AIMIM की एक और सीट जाती-जाते बची

बलरामपुर सीट पर एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने AIMIM के मोहम्मद आदिल हुसैन को 389 वोटों से हराया।

संगीता देवी: 80,459 वोट

बख्तियारपुर सीट पर एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने 981 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

  • अरुण कुमार: 88,520 वोट
  • अनिरुद्ध कुमार (RJD): 87,539 वोट
  • बोधगया, चनपटिया और ढाका में भी कड़ा मुकाबला
  • बोधगया में RJD के कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों से जीत दर्ज की (1,00,236 वोट)।
  • चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने 602 वोटों से जीत हासिल की (87,538 वोट)।
  • ढाका सीट पर RJD के फैसल रहमान 178 वोटों से विजयी रहे।
  • फैसल रहमान (RJD): 1,12,727 वोट
  • पवन कुमार जैसवाल (BJP): 1,12,549 वोट
  • फारबिसगंज में भी कांग्रेस की मामूली जीत

फारबिसगंज में कांग्रेस के मनोज विश्वास ने 221 वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार विद्या सागर केशरी को हराया।

  • मनोज विश्वास (Congress): 1,19,? वोट
  • विद्या सागर केशरी (BJP): 1,19,893 वोट

Related Articles

Back to top button