चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर लड़ेगी बिहार चुनाव, सामने आई उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

जुबिली न्यूज डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। चिराग पासवान की पार्टी को इस बार 29 सीटें मिली हैं और इनमें से कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं।

पटना में सोमवार को एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, लेकिन यह फिलहाल टल गई है। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

LJP (रामविलास) के उम्मीदवारों की पहली सूची

  1. मढ़ौरा: सैफ अली खान (अयूब खान के बेटे)

  2. ब्रह्मपुर: हुलास पांडेय (पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई)

  3. साहेबपुर कमाल: सुरेंद्र विवेक

  4. लालगंज: रमा सिंह या उनकी बेटी श्वेता सिंह

  5. मोरवा: अभय सिंह

  6. सिमरी बख्तियारपुर: संजय सिंह

  7. राजापाकड़: मृणाल पासवान के बेटे

  8. गाय घाट: कोमल (सांसद वीणा देवी की बेटी)

  9. दानापुर: रणधीर यादव (लालू यादव के साले सुभाष यादव के बेटे)

  10. फतुहा: अभिमन्यु यादव (केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे)

  11. बखरी: संजय पासवान

  12. अरवल: सुनील यादव

  13. मखदुमपुर: रानी चौधरी

  14. अगिआंव: ज्योति देवी

  15. हायाघाट: शाहनवाज अहमद कैफी

  16. राजगीर: परशुराम पासवान

  17. हिलसा: रंजीत डॉन की पत्नी कुमारी दीपिका

  18. एकमा: मुन्ना

  19. ओबरा: प्रकाश चंद्र

  20. गया: श्याम देव पासवान

  21. कदवा: विभूति पासवान

  22. बलरामपुर: संगीता कुमारी

  23. सोनबरसा: रीना पासवान

  24. हिसुआ: धीरेंद्र मुन्ना

  25. कसबा: शंकर झा बाबा

  26. सुगौली: नाम तय नहीं

  27. साहेबपुर कमाल: सुरेंद्र विवेक (फिर से कन्फर्म किया गया नाम)

एनडीए में सीटों का बंटवारा

रविवार (12 अक्टूबर) को हुई एनडीए की बैठक में बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, हम (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6-6 सीटें दी गई हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक़, उपेंद्र कुशवाहा इस बंटवारे से नाराज़ हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी भी जताई है। वहीं, जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी हाल में एनडीए के साथ ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें-इजरायल में ट्रंप का भव्य स्वागत, बंधकों की रिहाई के बीच मिला स्टैंडिंग ओवेशन

2025 बिहार चुनाव: दो चरणों में वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Related Articles

Back to top button