UP T20 League 2025 : लखनऊ में फिर मचेगा क्रिकेट का धमाल…17 अगस्त से 6 सितंबर तक 34 मुकाबलों में भिड़ेंगी 6 टीमें, देखें पूरा शेड्यूल

जुबिली स्पेशल डेस्क

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर क्रिकेट का बुखार चढ़ने वाला है। UP T20 लीग 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश ही नहीं, देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इस साल 17 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सभी मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। UP T20 लीग 2025 का उद्घाटन समारोह बॉलीवुड सितारों की चमक-धमक से रोशन होगा, जहां कई दिग्गज कलाकार मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे।

 

ओपनिंग मैच: मेरठ बनाम कानपुर – फाइनल की रीमैच!

लीग की शुरुआत ही रोमांचक मुकाबले से होगी। पहला मैच गत चैंपियन मेरठ मावरिक्स और पिछली बार की उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 17 अगस्त को रात 7:30 बजे से शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें

1️⃣ मेरठ मावरिक्स
2️⃣ कानपुर सुपरस्टार्स
3️⃣ लखनऊ फॉल्कंस
4️⃣ गौर गोरखपुर लॉयंस
5️⃣ नोएडा किंग्स
6️⃣ काशी रुद्रास

हर टीम में शानदार घरेलू और उभरते खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।


न्यूज एजेंसी के अनुसार 
“टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  UPCA के अनुसार हमारा उद्देश्य साफ है प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकें। हमें उम्मीद है कि इस साल भी कई नए सितारे उभरेंगे।”

UP T-20 लीग 2025 – पूरा कार्यक्रम : (स्थान – इकाना स्टेडियम, लखनऊ)

तारीख समय मुकाबला
17 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
18 अगस्त 3:00 PM काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस
18 अगस्त 7:30 PM नोएडा किंग्स vs लखनऊ फॉल्कंस
19 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास
19 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs लखनऊ फॉल्कंस
20 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस
20 अगस्त 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
21 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास
21 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस
22 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
22 अगस्त 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs गौर गोरखपुर लॉयंस
23 अगस्त 3:00 PM काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स
23 अगस्त 7:30 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
24 अगस्त 3:00 PM मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स
24 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs लखनऊ फॉल्कंस
25 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs मेरठ मावरिक्स
25 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस
26 अगस्त 3:00 PM लखनऊ फॉल्कंस vs नोएडा किंग्स
26 अगस्त 7:30 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास
27 अगस्त 3:00 PM लखनऊ फॉल्कंस vs मेरठ मावरिक्स
27 अगस्त 7:30 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs नोएडा किंग्स
28 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs लखनऊ फॉल्कंस
28 अगस्त 7:30 PM नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास
29 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs मेरठ मावरिक्स
29 अगस्त 7:30 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs नोएडा किंग्स
30 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs लखनऊ फॉल्कंस
30 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स
31 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
31 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स
1 सितंबर 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs काशी रुद्रास
3 सितंबर 3:00 PM क्वालिफायर 1
3 सितंबर 7:30 PM एलीमिनेटर
4 सितंबर 7:30 PM क्वालिफायर 2
6 सितंबर 7:30 PM फाइनल मुकाबला

Related Articles

Back to top button