क्या प्रशांत किशोर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

जुबिली स्पेशल डेस्क

पटना। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद है, वहीं तीसरी ताकत के रूप में प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतर रही है।

PK पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशांत किशोर खुद भी चुनाव लड़ेंगे?

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर अब तक कई दलों को जीत दिलाने की रणनीति बनाते रहे हैं। अब जब वह खुद अपनी पार्टी के जरिए मैदान में हैं, तो जनता और राजनीतिक विश्लेषक दोनों इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि क्या PK भी किसी सीट से सीधे चुनाव लड़ेंगे?

 PK का राघोपुर मॉडल: क्या दोहराएंगे केजरीवाल फार्मूला?

राघोपुर विधानसभा सीट, लालू यादव परिवार का गढ़ मानी जाती है। तेजस्वी यादव यहां से मौजूदा विधायक हैं। PK ने संकेत दिया था कि अगर चुनाव लड़ेंगे तो तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से उतर सकते हैं।

यह कदम ठीक वैसा ही हो सकता है जैसा अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ उठाया था या फिर नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने जैसा।

प्रशांत किशोर राघोपुर चुनाव, तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर, केजरीवाल मॉडल प्रशांत किशोर

बक्सर से भी PK के उतरने के कयास

बक्सर, प्रशांत किशोर का शिक्षा स्थल और निजी जुड़ाव वाला क्षेत्र रहा है। जातीय और सामाजिक समीकरण भी उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं। यहां से भी PK के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं।

 जन सुराज की रणनीति क्या है?

प्रशांत किशोर की पार्टी “जन सुराज” खुद को एनडीए और महागठबंधन का विकल्प मानती है। पार्टी का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे जन सरोकार के मुद्दों पर है। PK ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 90% टिकट ऐसे लोगों को देगी जिन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा।

 जन सुराज पार्टी एजेंडा, बिहार चुनाव 2025 तीसरा विकल्प, प्रशांत किशोर की रणनीति

  राजनीतिक हमलों के बीच जन सुराज पर ‘बीजेपी की बी टीम’ का आरोप

PK के राघोपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर राजद और महागठबंधन उन्हें बीजेपी की बी टीम करार दे रहे हैं। PK का जवाब भी तीखा रहा — “मैं मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं।”

प्रशांत किशोर की एंट्री ने बिहार चुनाव 2025 को त्रिकोणीय बना दिया है। अब देखना होगा कि क्या PK वाकई तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से उतरकर राजनीति में धमाकेदार एंट्री करेंगे या कोई दूसरा बड़ा दांव चलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button