पूरा नॉर्थ-ईस्ट जलमग्न: बाढ़-लैंडस्लाइड से अब तक 25 की मौत

जुबिली स्पेशल डेस्क

नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश का कहर टूटा है और मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जमकर तबाही मचायी है।

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। बाढ़ और लैंड स्लाइड के चलते अब तक 25 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि सरकार के द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा और इसके चलते पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई और लैंडस्लाइड से पूरे नॉर्थ-ईस्ट में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

PHOTO @ twitter

ये भी पढ़ें-कौन हैं IPS राजीव कृष्ण,जिन्हें बनाया गया UP का नया DGP

ये भी पढ़ें-Video : ओवैसी ने बताया PAK का ग्रे लिस्ट में आना क्यों जरूरी ?

https://twitter.com/NiteshJrGupta/status/1929028603401982337

असम की राजधानी गुवाहाटी में मूसलधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने कहर बरपाया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर मलबे में दबकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों की मिट्टी ढीली हो गई थी, जिससे एक बड़ा हिस्सा खिसककर रिहायशी इलाकों पर आ गिरा।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और नया अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। गोलाघाट जिले में दो और लखीमपुर में एक व्यक्ति की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई है। लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से असम के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। एक वाहन बह जाने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग डूब गए। राज्य में अब तक कुल 9 लोगों की जान जा चुकी है।

मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी हालात गंभीर हैं। बीते 24 घंटों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार तीन दिन की बारिश से हालात बेहद खराब हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने इम्फाल नदी के किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button