उत्तर प्रदेश में बढ़ा वाहन टैक्स: कार-बाइक खरीदने पर अब जेब होगी और ढीली, जानें नई दरें

जुबिली न्यूज डेस्क 

वाहन टैक्स: उत्तर प्रदेश में नई बाइक या कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यूपी सरकार ने 40 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स में 1% की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। वाहन टैक्स दरें जल्द ही अधिसूचना जारी होने के बाद लागू हो जाएंगी।

कितना बढ़ा वाहन टैक्स?

अभी तक यूपी में निजी वाहनों पर उनकी मूल कीमत के अनुसार 7% से 10% तक वन टाइम टैक्स लिया जाता था।
अब यह स्लैब बढ़ाकर 8% से 11% कर दिया गया है।

ध्यान दें:

  • 40 हजार रुपये से कम कीमत वाली दोपहिया गाड़ियों पर टैक्स पहले जैसा 7% ही रहेगा।

  • बड़ी कार या महंगी बाइक खरीदने पर जेब से ज्यादा पैसा जाएगा।

उदाहरण से समझिए कितना बढ़ा वाहन टैक्स खर्च

मान लीजिए, अगर आप 9 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली कार खरीदते हैं:

  • पहले टैक्स 8% था = ₹72,000

  • अब नया टैक्स 9% होगा = ₹81,000

  • फर्क: ₹9,000 अतिरिक्त देना होगा!

सरकार का पक्ष: टैक्स बढ़ा पर रेट अभी भी कम

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार:

  • नए टैक्स स्लैब से सरकार को हर साल लगभग ₹412 करोड़ की अतिरिक्त कमाई होगी।

  • यूपी में टैक्स रेट महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों के मुकाबले अभी भी कम है।

  • इलेक्ट्रिक वाहनों पर ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे ई-व्हीकल अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें-गोल्ड लवर्स के लिए खुशखबरी! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

परिवहन विभाग में भी बड़े बदलाव

सरकार ने परिवहन विभाग में भी कुछ अहम फैसले लिए हैं:

  • संभागीय निरीक्षक का नाम बदलकर अब मोटर वीकल इंस्पेक्टर कर दिया गया है।

  • तहसील स्तर पर मोटर वीकल इंस्पेक्टर की नियुक्ति होगी।

  • इसके लिए 351 नए पद सृजित किए गए हैं।

  • भर्तियां यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से होंगी।

  • साथ ही, हर जिले में ARTO (सड़क सुरक्षा) का एक पद भी होगा।

Related Articles

Back to top button