पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर क्यों है निराश

जुबिली स्पेशल डेस्क

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश के पदक जीता था। उनकी कामयाबी पर पूरे देश को गर्व था।

उन्होंने देश की एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर एक नया इतिहास बनाया था।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर राज्य सरकार समेत कई लोगों उनको इनाम भी दिया था। लेकिन देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार, ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए उनका नाम न होने की खबर से हर कोई हैरान है। हालांकि खेल मंत्रालय इस पर अपनी सफाई दी है।

खेल मंत्रालय की ओर से दावा किया जा रहा है कि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और फाइनल लिस्ट में मनु का नाम होने की संभावना।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया ही कि खेलरत्न पुरस्कार के लिए चुने गए नामों में मनु का नाम शामिल नहीं किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खेल मंत्रालय ने इसके लिए हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैराएथलीट प्रवीण कुमार को जगह दी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद मनु के साथ परिवार के लोग काफी निराश है और खेल मंत्रालय के इस कदम पर नाराजगी जताई है।

उधर खेलमंत्रालय की माने तो इस अवॉर्ड के लिए अभी नाम तय नहीं हुए हैं और फाइनल लिस्ट में मनु का नाम होगा।

Related Articles

Back to top button