प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर जोनल नेशनल चैंपियनशिप 1 सितंबर से

लखनऊ। चार जोनल सहित साई बाल और साई शक्ति टीम नवाबों के शहर में 1 सितंबर से होने वाली प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर जोनल नेशनल चैंपियनशिप के खिताब के लिए उतरेंगी।

हॉकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप के मुकाबले विजयंत खंड गोमतीनगर स्थित पदमश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में 1 से 7 सितंबर तक खेले जायेंगे।

चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए यूपी हॉकी के महासचिव डा. आरपी सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 6 टीम भाग लेंगी। इसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन के साथ साई बाल और साई शक्ति की टीम भाग लेंगी जिन्हें दो पूल ए व बी में बांटा जाएगा।

इस चैंपियनशिप का उदघाटन 1 सितंबर को शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं चैंपियनशिप का फाइनल 7 सितंबर को शाम 7 बजे से खेला जायेगा।

चैंपियनशिप में 1 सितंबर को साउथ जोन बनाम साई शक्ति व नॉर्थ जोन बनाम साई बाल, 2 सितंबर को ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन, वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन, 4 सितंबर को साई बाल बनाम वेस्ट जोन, साई शक्ति बनाम ईस्ट जोन को लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

वही 6 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे जबकि 7 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button