सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ साजिश! ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगी मदद

जुबिली न्यूज डेस्क

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा चर्चा में रहती हैं। विवादित बयानों की वजह से पार्टी भी उनसे दूरी बनाकर रखती है। अब उन्होंने रात 3 बजकर 20 मिनट पर अपने एक्स हैंडल पर साजिश की बात लिखकर सनसनी मचा दी है। साध्वी ने यह आरोप अकासा एयर की फ्लाइट में तैनात ड्यूटी मैनेजर पर लगाया है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की मांग की है। इसके बाद हड़कंप मच गया है।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा है कि माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुंबई से दिल्ली अकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं कि आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। साध्वी ने यह बातें एक्स पर रात 3.20 बजे लिखी हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके साथ फ्लाइट में क्या हुआ।

हालांकि उनकी मांग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोई प्रक्रिया नहीं आई है। अकासा एयर ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर दी थी। साथ ही नाथुराम गोडसे के समर्थन में बात की थी। इसके बाद पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया था।

अकासा एयर से पहले साध्वी प्रज्ञा का स्पाइजेट की फ्लाइट में भी विवाद हो चुका है। फ्लाइट की देरी की वजह से स्टॉफ के साथ बहसबाजी हो गई थी। उसका भी वीडियो सामने आया था। अब देखना है कि इस मामले नागरिक उड्डयन मंत्री क्या कार्रवाई करते हैं। कुछ साध्वी के आरोपों को धार्मिक एंगल भी दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स एक्स पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button