IND vs SA 3rd : सूर्या व कुलदीप के आगे अफ्रीका ढेर

कप्तान सूर्य कुमार यादव (100) के तूफानी शतक के बाद कुलदीप यादव (17 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारत ने गुरुवार को तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से पराजित कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है।

्रइस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। इस स्कोर में सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंदों पर शतक लगाकार तहलका मचा दिया जबकि दक्षिण अफ्रीकी की टीम 95 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह से टीम इंडिया ने ये मुकाबला 106 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

Kuldeep Yadav celebrates dismissing Lizaad Williams•Dec 14, 2023•AFP/Getty Images

  • पहला विकेट: शुभमन गिल (12), विकेट- केशव महाराज (29/1)
  • दूसरा विकेट: तिलक वर्मा (0), विकेट- केशव महाराज (29/2)
  • तीसरा विकेट: यशस्वी जायसवाल (60), विकेट- तबरेज शम्सी (141/3)
  • चौथा विकेट: रिंकू सिंह (14), विकेट- नांद्रे बर्गर (188/4)
  • पांचवां विकेट: सूर्यकुमार यादव (100), विकेट- लिजाड विलियमस (194/5)
  • छठवां विकेट: रवींद्र जडेजा (4), विकेट- रनआउट (199/6)
  • सातवां विकेट: जितेश शर्मा (4), विकेट- लिजाड विलियमस (199/7)
  • पहला विकेट: मैथ्यू ब्रीटजके (4), विकेट- मुकेश कुमार (4/1)
  • दूसरा विकेट: रीजा हेंड्रिक्स (8), विकेट- रनआउट (23/2)
  • तीसरा विकेट: हेनरिक क्लासेन (5), विकेट- अर्शदीप सिंह (42/3)
  • चौथा विकेट: एडेन मार्करम (25), विकेट- रवींद्र जडेजा (42/4)
  • पांचवां विकेट: डोनोवन फेरेरा (12), विकेट- कुलदीप यादव (75/5)
  • छठवां विकेट: एंडिले फेहलुकवायो (0), विकेट- रवींद्र जडेजा (82/6)
  • सातवां विकेट: केशव महाराज (1), विकेट- कुलदीप यादव (89/7)
  • आठवां विकेट: नांद्रे बर्गर (1), विकेट- कुलदीप यादव (94/8)
  • नौवां विकेट: लिजाड विलियमस (0), विकेट- कुलदीप यादव (94/9)
  • दसवां विकेट: डेविड मिलर (35), विकेट- कुलदीप यादव (95/9)

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार

साउथ अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीटजके, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनावन फेरेरा, केशव महाराज, एंडिले फेहलुकवायो, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस और तबरेज शम्सी

Related Articles

Back to top button