हजरतगंज का इतिहास जानकर अभिभूत हुए एलसीडब्लूडब्लू के सदस्य

जुबिली न्यूज डेस्क 

लखनऊ। दुनिया के 110 देश में फैले लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रुप (एलसीडब्लूडब्लू) का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि उसके सदस्यों को लखनऊ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। इसी सिलसिले में आज शनिवार को हजरतगंज हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस वाॅक को लीड कर रहे थे इतिहासकार डा. रवी भट्ट।

सुबह 8:00 बजे काॅफी हाउस से शुरू हुआ यह भ्रमण धीरे-धीरे एक-एक बिल्डिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करता हुआ सिब्तैनाबाद इमामबाड़े पहुंचा। इस दल में ज्यादातर लोग बाहर से तशरीफ़ लाए थे। विदेश के अलावा देश के अन्य भागों के लोग भी थे।

जो थे तो लखनऊ के लेकिन इस वक्त किन्ही कारणों से शहर से दूर हैं। दिल्ली से पधारे ग्रुप के संस्थापक श्री सुनील मिश्रा भी पूरे समय उपस्थित रहे। इनके अलावा सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह, लखनऊ आर्ट्स कालेज के पूर्व प्रिंसिपल जय कृष्ण अग्रवाल, बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी, ग्रुप वरिष्ठ सदस्य अनिल शुक्ला, राजीव कुमार सक्सेना, इंदु सारस्वत, नीरजा शुक्ला, अनुराग डिडवानिया, अमिता चौधरी, शशि रायज़ादा, डा. सर्वेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शर्मा, अरविन्द मिश्रा, रश्मि मिश्रा, सारंग त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, सबाहत हुसेन विजेता और योगेश आदित्य आदि इसमें शामिल थे।

Related Articles

Back to top button