मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय के ‘हाथ’ में होगी UP कांग्रेस की कमान

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। अगला साल भारतीय राजनीति के लिए बेहद अहम है क्योंकि साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। इस वजह से राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।

जहां एक ओर बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का सपना देख रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उसे रोकने का दावा कर रही है। इनता ही नहीं कांग्रेस ने सभी विपक्ष को एक कर मोदी सरकार को हटाने का दावा किया है।

इसके आलावा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत दर्ज कर बीजेपी को मुश्किल में जरूर डाल दिया है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार (17 अगस्त) को पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है।

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल दलित समाज से आने वाले बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बता दें कि कांग्रेस नेता अजय राय दो बार वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अजय ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Back to top button