वैगनर आर्मी की बगावत पर पुतिन की दो टूक… सैन्य विद्रोह को कुचल देंगे

जुबिली स्पेशल डेस्क

यूक्रेन को कमजोर करने वाला रूस आज गहरे संकट में नजर आ रहा है। अब तक अपनी ताकत के बल पर यूक्रेन को तबाह और बर्बाद करने वाला रूस अब अपने यहां पर गृहयुद्ध की स्थिति का सामना कर सकता है। अब सवाल ये हैं कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि रूस में तख्तापलट हो सकता है।

आखिर क्यों रूस को नया राष्ट्रपति मिलने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल वहां की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्री के खिलाफ बगावत कर दिया है। इसके बाद से रूस के हालात खराब होते हुए नजर आ रहे हैं।

आनन-फानन में रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और प्रगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फैसला किया है। इस बीच राष्ट्रपति पुतिन को सामने आना पड़ा और इस पूरे मामले पर अपना रूख स्पष्ठ करना पड़ा है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित कर कई अहम बाते कही है।

PHOTO @SOCIAL MEDIA

पुतिन ने कहा कि, रूस अपने भविष्य के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है और इसके लिए उन सभी चीजों को छोडऩे की जरूरत है जो हमें कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्र के भाग्य का फैसला अभी किया जा रहा है, हमें सभी ताकतों को एकजुट करने और किसी भी मतभेद को दूर करने की आवश्यकता है। पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वह आंतरिक विश्वासघात है।

हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की आवश्यकता है। जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे दंडित किया जाएगा। उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा। अभी हम जो देख रहे हैं वह पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, और उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी।

हम अपने लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं और किसी भी मतभेद को दूर किया जाना चाहिए। पुतिन ने बहुत ही कड़े शब्दों में कहा कि, इस सशस्त्र विद्रोह पर हमारी प्रतिक्रिया कठोर होगी। निजी हितों के कारण देश के साथ विश्वासघात हुआ और हम अपने देश और अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे।

Related Articles

Back to top button