भाजपा का स्थापना दिवस, पार्टी मुख्यालय में फहराया गया ध्वज

जुबिली न्यूज डेस्क

आज भाजपा का स्थापना दिवस है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी

आज 14 अप्रैल तक भाजपा एक सप्ताह तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी, 16 पुलिस अफसर इधर से उधर

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा किं सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत 7 अप्रैल को सभी शहरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वरुण गोयल, देवेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-लखनऊ के मुस्लिम बहुल नाका इलाके में सुदंरकांड का आयोजन, पुलिस अलर्ट

Related Articles

Back to top button