Video : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता को पड़ा दिल का दौरा…निधन

जुबिली स्पेशल डेस्क
लुधियाना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त लुधियाना में है लेकिन वहां से सुबह-सुबह दुखद खबर सुनने को तब मिली जब आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।
स्थानीय मीडिया की माने तो फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए। इसके बाद फौरन राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा को रोकने का फैसला किया गया।
इसके बाद आनन-फानन में उनको तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टर उनको मृत घोषित कर दिया गया।

वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धडक़न तेज हो गई। चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे।
https://twitter.com/ANI/status/1614109525157744641?s=20&t=ewc32tQ3UY-ALOp6xs3qGg
कांग्रेस सांसद के निधन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. खड़गे ने लिखा, “हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ हूं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
https://twitter.com/kharge/status/1614119193665998848?s=20&t=M68w2RkJ_lAFZTGtaPrHcw
“पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।”
Extremely saddened to hear about the sudden demise of MP Santokh Singh Chaudhary ji due to a heart attack today.
My heartfelt condolences are with his entire family in their time of grief. May Waheguru Ji grant eternal peace to the departed soul. pic.twitter.com/LJqQA8avAo
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) January 14, 2023
” पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਜੀ ਦੀ ਬੇਵਕਤੀ ਮੌਤ ਦਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ..ਪ੍ਵਮਾਤਮਾ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਸਕੂਨ ਬਖ਼ਸ਼ੇ ..ਵਾਹਿਗੁਰੂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 14, 2023



