VIDEO: पायलट के गढ़ में भारत जोड़ो यात्रा, भीड़ देखकर उड़ेंगी गहलोत की नींद!

जुबिली स्पेशल डेस्क

राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच मचा घमासान भले ही इस वक्त थमता हुआ नजर आ रहा हो लेकिन दोनों नेता अपनी तरफ से शक्ति प्रदर्शन करने से चूक नहीं रहे हैं।

हाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। दोनों के बीच अब एक बार फिर रार देखने को मिली। इतना ही नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बताया था।

उन्होंने कहा कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है।

अशोक गहलोत ने 2020 मामला उठाते हुए कहा कि ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि एक पार्टी अध्यक्ष ने ही अपनी सरकार को गिराने की कोशिश की।

इसके बाद सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को जवाब देते हुए कहा था कि ऐसे झूठे आरोपों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा था कि यह ऐसा समय नहीं है जब एक दूसरे पर हमले बोले जाए।

उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथ को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है।

हालांकि इसके बाद कांग्रेस हाईकमान के हस्ताझेप के बाद दोनों ने अपनी जुबाऩ पर ताला जरूर लगा लिया था लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान के दौसा पहुंच गई है।

ये वो इलाका है जहां पर सचिन पायलट का दबदबा है। राहुल गांधी की जब भारत जोड़ो यात्रा यहां पर पहुंची तो लोगों की भीड़ भी खूब भी देखने को मिली। दौसा को सचिन पायलट का इलाका माना जाता है।

यहां से वो सांसद भी रहे हैं। जैसे ही राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी का काफिला प्रवेश किया, उनके साथ भारी संख्या में लोग जुड़ते चले गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी यहां की यात्रा का वीडियो शेयर किया जा रहा है और तेजी से वायरल भी हो रहा है।

ऐसे में देखा जाये तो सचिन के सपोर्ट में ये भीड़ जमा हुई है और टेंंशन अशोक गहलोत को हो सकती है। इसे सचिन पायलट की ताकत के तौर पर देखा जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि आगे-आगे राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट कदम से कदम मिलाते चल रहे हैं। पायलट के इलाके में राहुल को भारी समर्थन मिलता देख सीएम गहलोत और उनके खेमे में नींद उड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button