प्रकाश की चकाचौंध में खो गई है ठाकुर जी की श्यामलता…

 

 

om prakash singh
om prakash singh

दुल्हन की तरह सजाई जा रही है ‘गोरे व काले राम’ की अयोध्या..

अयोध्या। सुरक्षा बंधनों में जकड़ी अयोध्या को प्रभु राम के आगमन पर स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राम जन्मभूमि गर्भगृह को विभिन्न भारतीय लोक कलाओं से सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी के साथ मुख्य मार्गों पर रात का आभास ही नहीं होने पा रहा है। मंदिरों में गोरे और काले राम सज रहे हैं लेकिन ठाकुर जी की श्यामलता इस चकाचौंध में कहीं खो गई है।


यूं तो अयोध्या का हर घर मंदिर है लेकिन कुछ मंदिरों का विशेष महत्व है। राम की पैड़ी के किनारे बने काले राम का मंदिर कार्तिक मास में विशेष ढंग से सजाया जाता है। पूरे एक महीने अखंड दीप जलता है और दीपोत्सव के दिन भगवान की विशेष आरती भी होती है। एक जो सबसे खास बात यह है कि अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में शालिग्राम विग्रह के रूप में काले राम व विभिन्न मंदिरों के दरबार में गोरे राम स्थापित हैं। भगवान का जो स्वरूप, चित्रण आम जनमानस में है वह सांवले रंग का है। भजनों में भी प्रभु का स्वरूप कुछ यूं बंया होता है ‘आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया। श्यामल श्यामल गोरे-गोरे जुड़िया जहान है।देखी देखी दूल्हा जी के सांवरी सुरतिया,बाल वृद्ध नर नारी सब बेहाल सखियां,चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया।

ये भी पढ़ें-पति ने शेयर किया अपनी पत्नी का  ऐसा वीडियो Video, चेहरा खून से लथपथ, बताई वजह

अयोध्या के युवा गायक संत मानस दास शरभ कहते हैं कि डेंट पेंट का जमाना है, भगवान का वास्तविक स्वरूप बदल दिया जा रहा है। ऐसा धर्म पर राजनीत के हावी होने के कारण हो रहा है वो कहते हैं कि आधुनिकता की चकाचौंध में ठाकुर जी कि श्यामलता खो गई है।

ये भी पढ़ें-सुरक्षा के इंतजामों के साथ बिछने लगे राम की पैड़ी पर छठवें दीपोत्सव के दीये…

Related Articles

Back to top button