IND vs ENG : लय में लौटे पुजारा व विराट

  • भारत का इंग्लैंड दौरा : तीसरा टेस्ट, लीड्स , DAY 3
  • रोहित-पुजारा के बाद बोला कप्तान कोहली का भी बल्ला
  • भारत के नाम रहा टेस्ट का तीसरा दिन
  • इंग्लैंड पहली पारी : 432 रन
  • भारत 139 रन से पीछे
  • भारत दूसरी पारी 215/2

जुबिली स्पेशल डेस्क

इंग्लैंड के खिलाफ यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना लिए और इस तरह से टीम इंडिया इंग्लैंड के स्कोर से अब 139 रन पीछे है।

इससे पहले इंग्लैंड आज पहली पारी में 432 रन पर ऑल आउट हुई। इंग्लैंड ने आज आठ विकेट पर 423 रन से आगे खेलना शुरू किया। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 91 व कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

ऐसे में तीसरे दिन का खेल भारत में नाम रहा है। भारत ने आज दूसरी पारी में भोजन तक 19 ओवर खेले। हालांकि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर लोकेश राहुल का विकेट गिरने के बाद भारत को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की मजबूत साझेदारी कर भारतीय टीम को बड़ी राहत दी। रोहित शर्मा ने 59 रन का योगदान दिया।

  • स्कोरबोर्ड
  • भारत (पहली पारी) 78
  • इंग्लैंड पहली पारी
  • रोरी बर्न्स बो शमी 61
  • हसीब हमीद बो जडेजा   68
  • डेविड मलान का पंत बो सिराज  70
  • जो रुट बो बुमराह 121
  • जानी बेयरस्टो का विराट बो शमी 29
  • जोस बटलर का इशांत बो शमी 07
  • मोईन अली का स्थानापन्न बो जडेजा  08
  • सैम करे न का स्थानापन्न बो सिराज 15
  • क्रैग ओवर्टन खेल रहे 24
  • ओली रॉबिन्सन खेल रहे  00
  • अतिरिक्त 20
  • कुल: 129 ओवर में आठ विकेट पर 423
  • विकेट पतन :1-135, 2-159, 3-298, 4-350, 5-360, 6-383, 7-383, 8-418
  • गेंदबाजी :
  • इशांत शर्मा 22-2-92-0
  • बुमराह 27-10-58-1
  • शमी  26-7-87-3
  • सिराज  23-3-86-2
  • जडेजा  31-7-88-2
  • भारत दूसरी पारी
  • रोहित शर्मा lbw b रॉबिन्सन 59
  • लोकेश राहुल का  बेयरस्टो बो ओवर्टन 8
  • चेतेश्वर पुजारा खेल रहे 91
  • विराट कोहली खेल रहे 45
  • शेष बल्लेबाज़: अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत †, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
  • विकेट पतन: 1-34 (के एल राहुल, 18.6 Ov), 2-116 (रोहित शर्मा, 47.4 Ov)

Related Articles

Back to top button