खेल रत्न अवॉर्ड : राजीव गांधी नहीं, अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जायेगा पुरस्कार

जुबिली न्यूज डेस्क

देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा दिया गया है। खेल रत्न अवॉर्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड होगा। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशवासियों के आग्रह के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। मोदी ने ट्विटर के जरिए यह ऐलान किया।

ट्विटर पर मोदी ने लिखा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’

यह भी पढ़े :  Tokyo Olympics : 41 साल का सूखा खत्म, भारत ने हॉकी में जीता मेडल

यह भी पढ़े :  Tokyo Olympics: ब्रॉन्ज मेडल से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!’

हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है।

यह भी पढ़े : भाजपा के विरोध और कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई ममता की टेंशन, जानें क्या है मामला?

यह भी पढ़े :  टिकैत का दावा, 8% किसान ही पा रहे MSP, पर इनमें 40% की पहचान जाली

इस बार भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार सफर तय किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कोई मेडल जीता, जबकि महिला टीम चौथे नंबर पर रही। दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच तक पहुंचीं, लेकिन मेंस टीम ने जीत दर्ज की, जबकि महिला टीम 3-4 के अंतर से हार गई।

यह भी पढ़े :  ओलंपिक में गईं हॉकी खिलाड़ी के परिवार ने लगाया आरोप, कहा- हार से भड़के लोगों ने हमें…

यह भी पढ़े :   गलत सूचना पर अंकुश लगाने के लिए ट्विटर ने उठाया ये कदम

Related Articles

Back to top button