तो क्या यूपी का हर नागरिक इतने हजार का कर्जदार

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के हर नागरिक पर इतना कर्ज हो सकता है, ये बात आपको समझने के लिए इस पूरी रिपोर्ट को समझना होगा, जो आज जुबिली पोस्ट आपको बताने जा रह है।

यूपी देश का सबसे ज्यादा कर्जदार राज्य है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मृदुल के. सागर द्वारा जारी राज्यों के अर्थतंत्र एवं जनसंख्या संबंधी आंकड़ों में यह बात निकलकर आई है।

ये भी पढ़े: सभा थी नीतीश की लेकिन नारे लग रहे थे लालू जिंदाबाद

ये भी पढ़े: दुर्गा पूजा के बाद लालू यादव के घर आने वाली है यह बड़ी खुशी

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा कर्जदार राज्य है। बीते तीन साल की देनदारियों को आधार बनाया जाए तो उत्तर प्रदेश का कर्ज लगभग 27 फीसदी बढ़ चुका है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में यूपी की देनदारियां 4.73 लाख करोड़ रुपये थीं, जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में बढ़कर 6.02 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

2011 की जनगणना में यूपी की आबादी 19.98 करोड़ थी। यदि मौजूदा देनदारी का हिसाब प्रति व्यक्ति निकाला जाए तो यह 30,136 रुपये आएगा। यहां ये देखने वाली बात हैं कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की कुल देनदारियां यूपी से काफी कम हैं।

देनदारियों में बिहार और झारखंड जैसे राज्य काफी पीछे हैं। बिहार की कुल देनदारी 1.85 लाख करोड़ रुपये है। जबकि यहां की आबादी को आधार बनाया जाए तो प्रति व्यक्ति देनदारी महज 17,830 रुपये है।

झारखंड की प्रति व्यक्ति देनदारी काफी ज्यादा है। यहां मार्च 2020 के समय कुल देनदारी 0.91 लाख करोड़ रुपये थी। प्रति व्यक्ति देनदारी 27,670 है।

ये भी पढ़े: CM योगी आखिर किस चीज दे रहे हैं हिसाब

ये भी पढ़े: संजय दत्त ने शेयर की एक अच्छी खबर

मौजूदा देनदारी (टॉप 10)
राज्य              देनदारी
महाराष्ट्र           5.02
पश्चिम बंगाल   4.37
तमिल नाडू     4.04
राजस्थान       3.43
गुजरात         3.25
कर्नाटक        3.17
आंध्र प्रदेश    3.02
केरल            2.66
मध्य प्रदेश    2.34
पंजाब         2.29
(देनदारी लाख करोड़ रुपये में)

प्रति व्यक्ति देनदारी (टॉप 10)
पंजाब           82,771
हरियाणा       81,287
केरल            79,771
तमिल नाडू    56,134
गुजरात         53,931
कर्नाटक       51,981
राजस्थान       50,170
पश्चिम बंगाल  47,881
महाराष्ट्र         44,734
मध्य प्रदेश     32,354

ये भी पढ़े: दलित नेता एकनाथ खडसे ने क्‍यों छोड़ी बीजेपी

ये भी पढ़े: शिवपाल बनाना चाहते हैं महागठबंधन, क्या मान जाएंगे अखिलेश

Related Articles

Back to top button