आसमान छूते प्याज के दाम पर लगेगा विराम, खुलेंगे सरकारी बिक्री केंद्र

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है तो प्याज भी स्वाद का दमदार तड़का लगाता है। ऐसे में बिन प्याज के खाना सादा तो लगेगा ही। वहीं प्याज के दाम आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में सरकार उत्तर प्रदेश में बिक्री केंद्र खोलने जा रही है। जिससे प्याज के महंगे दामों पर विराम लगेगा।

ऐसे में छूते दामों को थामने के लिए इसके निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद सरकार अब इसका बिक्री केन्द्र खोलने जा रही है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े: बिहार : तो फिर वर्चुअल ही नहीं एक्चुअल रैली भी होगी

ये भी पढ़े: KXIP vs MI : बड़े स्कोर के आगे KXIP को लगे तीन जोरदार झटके

केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए यूपी समेत अन्य राज्यों से प्याज की जरूरतों की जानकारी मांगी है। साथ ही राज्य सरकार से कहा है कि वह प्याज के खुदरा मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी पर कड़ी नजर रखे।

बता दें कि मंत्रालय ने प्रदेश के अफसरों से इस बात की जानकारी मांगी है कि प्रदेश को कितनी मात्रा में प्याज की जरूरत है और इसे बेचने के लिए प्रदेश भर में कितने केन्द्र खोले जाएंगे।

बैठक के बाद राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश औद्यानिक विपणन सहकारी संघ (हॉफेड) को इस बारे में तत्काल कार्ययोजना बनाने और उसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े: हाथरस की घटना के बाद CM योगी ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा बदलाव

ये भी पढ़े: …तो फिर ‘लालू प्रसाद यादव’ लड़ रहे हैं चुनाव

Related Articles

Back to top button