VIDEO: भूमि पूजन से पहले दिवाली सी जगमग हुई रामनगरी

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क 

पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर उत्साह चरम पर है। रामनगरी अयोध्या पूरी तरह से सजकर तैयार है। अयोध्या का रूप रंग बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता अयोध्या में मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रामलला की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

https://twitter.com/1Hemanttiwari/status/1289576277062557703?s=20

किसी चीज की कमी न रह जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार समीक्षा कर रहे हैं। रविवार को सीएम योगी दूसरी बार अयोध्या दौरे पर तैयारियों की समीक्षा के लिए जा रहे हैं।

इसी बीच रामलला की नगरी अयोध्या भूमि पूजन से पहले दिवाली सी जगमग हो गई है। सरयू के घाट से लेकर पूरे शहर को सजा दिया गया है। अयोध्या में चारों तरफ दीए जल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button