अब पिता की तस्वीर शेयर कर बेटी रिद्धिमा ने किया इमोशनल पोस्ट

न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनके परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।अपने पिता की अंतिम यात्रा में न पहुंच पाने का दुःख रिद्धिमा को खाए जा रहा है। रिद्धिमा कपूर अपने पिता को हर पल याद कर रही हैं। उन्होंने अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर रही है।

रिद्धिमा ने हाल ही में अपने इन्स्टा स्टोरी पर ‘पापा’ की दो तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है। पहली तस्वीर में ऋषि कपूर के यंग डेज की तस्वीर है। इस पर रिद्धिमा ने लिखा- ‘लेजेंड्स हमेशा के लिए जिंदा रहते हैं। मिस यू। वहीं दूसरी तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस पर रिद्धिमा ने लिखा ‘मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं’।

रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई बेहद इमोशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इससे पहले भी उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर कई इंस्टा स्टोरी शेयर की थीं। इसमें वो पापा से वापस आने की अपील करती भी नजर आई थीं।

गौरतलब है कि रिद्धिमा लॉकडाउन के चलते अपने पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाई थीं। उन्होंने वीडिया कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी।

Related Articles

Back to top button