‘टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंड देने का समय आ गया है’

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नागरिकता संशोधन कानून पर रार जारी है। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है तो बीजेपी भी कांग्रेस की हर बात की काट निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अशांति के लिए जिम्मेदार टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंड देने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें : कुरान और बाइबल में क्यों हो रही बदलाव की तैयारी

उन्होंने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून पर संसद के अंदर चर्चा हुई। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं था। इधर-उधर की बात करते रहे। बाहर निकलते ही इसमें भ्रम फैलाना शुरू किया गया और दिल्‍ली को अशांत किया गया। दिल्‍ली में अशांति के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग जिम्‍मेदार है। इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्‍ली की जनता को इस मामले में दंड देना चाहिए।

अमित शाह ने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदीजी ने सबको कार्य संस्कृति को फॉलो करने के लिए मजबूर किया। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ऐसे हैं कि जो नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने नई शुरुआत की। किसी के किए कराए पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना।’

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने हुए, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें : भारत ही नहीं पूरी दुनिया में छाई है रियल एस्टेट में मंदी

यह भी पढ़ें : ऐसे में कैसे मुमकिन है शांतिपूर्वक प्रदर्शन !

Related Articles

Back to top button