इसलिए पति ने कर डाली शर्मनाक हरकत, जानकर चौंक उठे घरवाले

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से आए दिन दहेज के चलते विवाहिताओं की हत्या व प्रताड़ना के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा मामला श्रावस्ती जिले का है। यहां दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या करने के बाद केरोसिन तेल डालकर जला दिया गया।

मामला श्रावस्ती के भारत नेपाल सीमावर्ती सिरसिया थानांतर्गत गडरा गांव का है। गांव निवासी रमजान ने अपनी पुत्री सईदा (22) का विवाह गांव के ही नफीस से करीब 6 वर्ष पहले किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़े: 24 घंटे में 6 हत्याएं, हटाए गए एसएसपी अतुल शर्मा

ये भी पढ़े: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 5 बाइकें फूंकीं

नफीस मुंबई में काम करता है। मृतका सईदा के पिता रमजान ने आरोप लगाया कि दहेज के कारण उसकी पुत्री को उसका पति और ससुराली रिश्तेदार मारते पीटते थे।

6 अगस्त को नफीस ने मुंबई से फोन पर सईदा को तलाक दे दिया था। बकरीद पर नफीस गांव आया तो शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के बाद नफीस सईदा को घर के अंदर ले गया और परिजनों के साथ मिलकर अपनी 6 साल की बच्ची के सामने उसकी हत्या कर दी। बाद में केरोसिन तेल छिड़ककर जला दिया।

ये भी पढ़े: अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए जेटली की गलत नीतियां जिम्मेदार: स्वामी

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन तलाक व तलाक पर सुलह संबंधी कोई जानकारी पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है।

मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की धारा के तहत 8 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ब्याहता को मारने का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पति नफीस और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में दोषी पाए जाने पर शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button