VIDEO : स्मृति ईरानी के साथ वो हुआ जिसका उन्हें नहीं था अंदाजा

पॉलिटिकल डेस्क।

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका उन्होंने अंदाजा नहीं रहा होगा।

दरअसल स्मृति ईरानी गुना शिवपुरी लोकसभा सीट के अशोकनगर शहर में भाजपा का प्रचार करने आईं थीं। यहां उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा जब उन्होंने किसानों से पूछा कि क्या आपका कर्ज माफ हुआ तो भीड़ ने चिल्लाना शुरू कर दिया ‘हो गया, हो गया, हो गया’ यह करीब 25 सेकेंड तक चला।

इस दौरान स्मृति ईरानी काफी असहज लगी। उन्होंने जनता से जैसे जवाब की उम्मीद थी जवाब बिलकुल उसके विपरीत मिले।

कांग्रेस ने यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है जिन्हे भाजपा मध्यप्रदेश का सेकेंड सीएम बताती है। स्मृति ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए जब पूछा कि क्या मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ हुआ तो भीड़ की तरफ से तेज आवाजें आना शुरू हो गईं, हो गया, हो गया, हो गया।

बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने किसान कर्ज माफी को मुद्दा बना दिया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के सभी नेता अपनी सभाओं में यह दावा कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।

कांग्रेस ने झूठी घोषणा की थी जबकि कांग्रेस बार बार यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि कर्ज माफ हो गया।

चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी को जिस तरह की हूटिंग का सामना करना पड़ा इसका उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा। फ़िलहाल इस तरह की घटनाओं का सामना नेताओं को अक्सर करना पड़ता है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो:-

Related Articles

Back to top button