शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे, सरकार मांगें माने, वापस चले जाएंगे- टिकैत

जुबिली न्यूज डेस्क

किसानों ने दिल्ली की सीमाओं से ट्रैक्टर रैली शुरू कर दी है। हंगामे और नारेबाजी के साथ किसान दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं।

कई जगह पुलिस और किसानों के बीच झड़प की भी खबरें हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने 5000 ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी है लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि करीब 2 लाख ट्रैक्टर इसमें शामिल होंगे।

किसानों ने समय से पहले ही दिल्ली में घुसने की कोशिश की और बैरिकेडिंग तोड़ दी। अब पुलिस धीरे-धीरे बैरिकेड भी हटाने लगी है। कई जगहों पर पुलिस को आंसूगैस के गोले भी छोडऩे पड़े।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे हैं। सरकार मांगें मान ले तो किसान वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान तय रूट पर ही रैली कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:  तो क्या असम में भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गई है सीएए-एनआरसी?

ये भी पढ़े:   जाने कब-कब गणतंत्र दिवस के मौके पर शामिल नहीं हो सके चीफ गेस्ट

वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल के अनुसार, ”जहां तक ट्रैक्टर रैली की बात है तो इससे सरकार को हमारी शक्ति के बारे में एक एहसास होगा और उसे पता चलेगा कि आंदोलन केवल हरियाणा या पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का आंदोलन है।ÓÓ दर्शनपाल ने कहा कि प्रत्येक कूच या प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा, जैसा कि अब तक रहा है।

देशभर के किसान मोदी सरकार के तीन नए कानूनों के खिलाफ दो माह से आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली के कई सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:  राष्ट्रपति भवन में लगे नेताजी के पोट्रेट की क्या है सच्चाई?

ये भी पढ़े:  पवार का राज्यपाल पर तंज, बोले-कंगना से मिलने का वक्त, किसानों से नहीं 

Related Articles

Back to top button