लड़की के साथ हो रहा था सालों से गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

स्पेशल डेस्क

हाल के दिनों में विदेशों में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा लगातार देखने को मिल रही है। एक लड़की ने अपने साथ हुई यौन हिंसा की पूरी कहानी आमजन के सामने शेयर करने का मन बना लिया है। उस लड़की ने बताया कि जो लोग सामान्य नजर आते हैं वह कभी-कभी इंसान के रूप में जानवर होते हैं। दरअसल इस लड़की को 13 साल की उम्र से यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है।

इतना ही नहीं सिडनी की रहने वाली लड़की को 50 साल के एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस लड़की ने अपने साथ हुए जुल्म की पूरी कहानी बताते हुए कहा कि वह कैसे खुद को एक चाइल्ड सेक्स रैकेट चंगुल में फंस गई थी। डेली मेल की रिपोर्ट की माने तो इस लड़की का कई लोगों ने रेप किया है।

अपने साथ हुए इस दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए अपनी पूरी कहानी आमलोगों के सामने शेयर की है। 2012 में पुलिस ने चाइल्ड सेक्स रैकेट के गिरोह का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को दबोचा था।

इस पूरे खेल में दो बहनों को दबोचा था जो इस चाइल्ड सेक्स रैकेट को चलाती थी। जानकारी के मुताबिक इन्ही लोगों ने इस लड़की को फंसाया था।

Related Articles

Back to top button