पदकों की होड़ में वाराणसी अव्वल, मेजबान लखनऊ को दूसरा स्थान

- अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप
- स्वर्ण विजेता राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व
लखनऊ। वाराणसी ने अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में पांच स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ ने भी पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, लेकिन रजत और कांस्य पदकों की संख्या कम रहने के कारण उसे दूसरा स्थान मिला जबकि गौतम बुद्ध नगर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में हुई चैंपियनशिप में रविवार देर रात तक मुकाबले खेले गए।
इसके बाद पदक तालिका के आधार पर शीर्ष तीन टीमों का फैसला कया गया। तालिका के अनुसार वाराणसी ने पांच स्वर्ण, सात रजत व 12 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
मेजबान लखनऊ पांच स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि गौतम बुद्ध नगर ने चार स्वर्ण, पांच रजत व आठ कांस्य सहित 17 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नई दिल्ली में आगामी 26 फरवरी से एक मार्च 2026 तक होने वाली आगामी कियो अंडर-21 व सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्ण अवतार भी मौजूद रहे।
अंतिम परिणाम इस प्रकार हैँ
- अंडर-21 पुरुष कुमिते (60 किग्रा से कम): – स्वर्ण : नंदन कुमार (गाजियाबाद), रजत: शरद श्रीवास्तव (लखनऊ), कांस्य : अकांत कुमार (बुलंदशहर) व रुद्र प्रताप यादव (वाराणसी)
- अंडर-21 पुरुष कुमिते (67 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : करण कुमार (मथुरा), रजत : देवेश विश्वकर्मा (वाराणसी), कांस्य: मोहम्मद अयान (चंदौली) व कृष (गौतम बुद्ध नगर)
- अंडर-21 पुरुष कुमिते (75 किग्रा से कम):- स्वर्ण: ठाकुर चौहान (गौतम बुद्ध नगर), रजत: सुमित कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : राहुल चौधरी (गौतम बुद्ध नगर) व माधव तिवारी (वाराणसी)
- अंडर-21 पुरुष कुमिते (84 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: यशस्वी शर्मा (गाजियाबाद), रजत: अश्वनी (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य: करण राज (गौतम बुद्ध नगर) व अफियान खान (चंदौली)
- सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 55 किग्रा से कम):- स्वर्ण: सत्य नारायण मौर्य (जौनपुर), रजत: जयवीर सिंह (आगरा), कांस्य : प्रशांत (लखनऊ) व अंकित यादव (वाराणसी)
सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 60 किग्रा से कम):- स्वर्ण: ज्ञानेश कुमार सिंघल (लखनऊ), रजत : मुकेश (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य : जयवीर (चंदौली) व प्रकाश अग्रहरि (वाराणसी) - सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 67 किग्रा से कम):- स्वर्ण: करण कुमार (मथुरा), रजत: जय भारत दुबे (लखनऊ), कांस्य: पवन कुमार (अलीगढ़) व अरविंद पांडेय (गौतम बुद्ध नगर)
- सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 75 किग्रा से कम):- स्वर्ण: राहुल चौधरी (गौतम बुद्ध नगर), रजत: सुमित कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : सौरव कुमार यादव (वाराणसी) व वीरेंद्र कुमार (गौतम बुद्ध नगर)
सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 84 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सम्राट (गौतम बुद्ध नगर), रजत: हर्ष कुमार (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य : अमित कुमार (बलिया) व यशस्वी शर्मा (गाजियाबाद) - सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 84 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण: अरुण कुमार (मथुरा), रजत: आर्यन कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : कृष्णा जी सिंह (बलिया) व गुरुदयाल (बलिया)
- सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 50 किग्रा से कम):- स्वर्ण: आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), रजत: शशिकला मौर्य (वाराणसी), कांस्य : दिया पंवार (मेरठ) व रितिका यादव (वाराणसी)
सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 55 किग्रा से कम): – स्वर्ण: गौरी पाठक (वाराणसी), रजत: मनीषा (आगरा), कांस्य : लक्ष्मी (प्रयागराज) व खुशी धामा (मेरठ) - सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 61 किग्रा से कम): – स्वर्ण : सृष्टि दुबे (भदोही), रजत : आकांक्षा (गाजियाबाद), कांस्य : गरिमा सिंह (बलिया) व रिया तोमर (यूपी पुलिस)
- सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 68 किग्रा से कम):- स्वर्ण: स्नेहा गौतम (गाजियाबाद), रजत : रोशनी राय (वाराणसी), कांस्य : अंजलि अनुरागी (बांदा) व साक्षी रघुवंशी (गाजियाबाद)
- सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 68 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण: सोमेरिता सैनी (बुलंदशहर), रजत: जया उपाध्याय (वाराणसी), कांस्य : अनुपमा तिवारी (प्रयागराज) व दीक्षा सिंह (गौतम बुद्ध नगर)


