संसद में पहली बार बोलेंगीं प्रियंका गांधी

जुबिली स्पेशल डेस्क

संसद सत्र चल रहा है और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। संसद से मिली जानकारी के अनुसार संसद में आज संविधान पर चर्चा की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर और राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को प्रस्तावित इस चर्चा में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

अहम बात ये हैं कि संसद में पहली बार कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को बोलने का मौका मिलेगा। हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाली प्रियंका गांधी के लिए ये पहला मौका जब वो संसद में बोलतीं हुई नजर आयेंगी।

प्रस्तावित इस चर्चा में लोकसभा में राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे तो पीएम नरेंद्र मोदी चर्चा पर सदन को जवाब देंगे। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी भी चर्चा में भाग लेंगे।

राजनाथ सिंह लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद एचडी कुमारस्वामी, श्रीकांत शिंदे, शांभवी चौधरी, राजकुमार सांगवान, जीतनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल और राजीव रंजन सिंह जैसे नेता बोलेंगे और आपातकाल, विपक्ष के गलत नरैटिव की कहानी, कांग्रेस काल में किए गए संवैधानिक संशोधन के मुद्दों को उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button