ये तस्वीर बता रही है प्रियंका गांधी संसद पहुंचने वालीं है !

जुबिली स्पेशल डेस्क

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है जबकि दस राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक 31 विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उनमे सबसे अहम है केरल की वायनाड लोकसभा सीट।

इस सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है।

PHOTO @SOCIAL MEDIA

हालांकि इन सीटों पर चर्चा नहीं हो रही है बल्कि वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे वायरल हो रही है और जनता प्रियंका गांधी को लगातार समर्थन दे रही है।

Related Articles

Back to top button