इन राज्यों के राज्यपाल बदले जाने की तैयारी

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। अगले महीने देश के आधा दर्जन राज्यों को नया राज्यपाल मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक पांच राज्यों के राज्यपाल का कार्यकाल सितंबर से अक्टूबर के बीच खत्म होने जा रहा है।

ऐसे में कई उन राज्यों को नया राज्यपाल मिल सकता है। आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश, सत्यपाल मलिक मेघालय, जगदीश मुखी असम और बीडी मिश्रा अरुणाचल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

मणिपुर राज्य का नया राज्यपाल मिल सकता है। आनंदीबेन पटेल की बात की जाये तो यूपी की जिम्मेदारी संभाल रही है लेकिन उनका कार्यकाल भी पूरा होने को है।

ऐसे में उनको फिर से किसी दूसरे राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। अगर ऐस होता है तो ये एकमात्र ऐसी राज्यपाल हो सकती हैं, जो कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से दूसरे राज्य का राज्यपाल बनेंगी। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कुछ राज्यों के राज्यपाल को दूसरे राज्य की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है।

जिनमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत शामिल है। वहीं कुछ राज्यपाल को अपनी खराब सेहत की वजह से आराम दे दिया गया था। उनमे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और हरियाणा के राज्यपाल बंगारु दत्तात्रेय शामिल है।

Related Articles

Back to top button