नेटो ने कहा-यूक्रेन में चल रहे युद्ध में अब तक मारे गए 15,000 रूसी सैनिक

जुबिली न्यूज डेस्क

यूक्रेन में चल रहे युद्घ को आज तीस दिन पूरा हो गया और यह कब थमेगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। दुनिया के तमाम देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाकर इसे रोकने की कोशिश की पर रूस युद्ध रोकने को तैयार नहीं हुआ।

वहीं नेटो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के एक महीने बाद इस युद्ध में 7,000 से 15,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

यह भी पढ़ें :  लोहिया यदि जीवित होते तो…  

अधिकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि 30,000 से 40,000 रूसी लड़ाई में मारे गए या घायल हुए। हालांकि रूस ने 2 मार्च से अब तक इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं उनका कोई भी आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

इसे एक संदर्भ में समझें तो, अफगानिस्तान के अपने 10 साल के कब्जे में रूस के लगभग 15,000 सैनिक मारे गए थे।

वहीं यूक्रेन भी अपने मारे गए लोगों के आंकड़े को लेकर अस्पष्ट रहा है, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने लगभग दो सप्ताह पहले कहा था कि 1,300 यूक्रेनी सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें :  हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के यहां IT रेड, घर-दफ्तर में तलाशी जारी

यह भी पढ़ें :  दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट करने से किया इनकार, जानें क्या है वजह?

यह भी पढ़ें :  दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ली बार्टी ने टेनिस को कहा अलविदा

Related Articles

Back to top button