रूस ने किया जंग का ऐलान और बिखर गया भारतीय शेयर बाजार

जुबिली न्यूज डेस्क

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने आज सुबह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। युद्ध की आशंका से पहले ही सहमे भारतीय शेयर बाजार को आज तगड़ा झटका लगा।

गुरुवार को शेयर मार्केट खुलते ही बिखर गया। सेंसेक्स ने 13 सौ अंक से अधिक की भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

खुलते ही आई इतनी बड़ी गिरावट

बाजार प्री-ओपन सेशन में ही बता रहा था कि आज भारी बिकवाली होने वाली है। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1,800 अंक यानी 3.15 फीसदी से भी ज्यादा गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें : इमरान खान के मोदी से बहस करने की इच्छा पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें :IND vs SL 1st T20: ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें : यूक्रेन-रूस मामले में नया मोड़, रूस पर कई देशों ने लगाए प्रतिबंध

वहीं एनएसई निफ्टी भी 500 अंक से अधिक के नुकसान में था। जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स 13 सौ अंक से ज्यादा की गिरावट में रहा।

सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 55,750 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। निफ्टी 350 अंक से अधिक गिरकर 16,700 से भी नीचे आ चुका था।

लगातार गिर रहा है बाजार

इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन शाम होते होते सारी तेजी हवा हो गई थी। दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान में रहे थे। जब कारोबार समाप्त हुआ तब सेंसेक्स 68.62 अंक (0.12 फीसदी) गिरकर 57,232.06 अंक पर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 28.95 अंक (0.17 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,063.25 अंक पर रहा था। इस तरह लगातार छठे दिन बाजार गिरकर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें :  पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान, यूक्रेन में कई जगह धमाके

यह भी पढ़ें :  एमपी के इंदौर के नजदीक निमाड़ में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

यह भी पढ़ें :   UP Election : तो क्या लखीमपुर में ईवीएम में साइकिल के बटन पर डाला फेवीक्विक?

Related Articles

Back to top button