आखिर क्यों IAS और IPS के बीच मची है रार

स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अवनीश शरण और देश की जानी-मानी आईपीएस डी रूपा के बीच घमासान छिड़ गया है। दरअसल दोनों के बीच ट्वीटर हैंडल पर रार देखने को मिल रहा है। आईपीएस डी. रूपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसको लेकर अवनीश शरण को अच्छा नहीं लगा है।

इसके बाद दोनों में ट्वीटर हैंडल पर बहस छिड़ गई है। आईपीएस डी. रूपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर गीता का एक श्लोक लिखकर पोस्ट किया है। इस पोस्ट को लेकर अवनीश शरण ने कड़ा विरोध जताया है।

इसके बाद डी.रूपा ने उन्हें करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्?, धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे, इसके बाद री-ट्वीट करते हुए अवनीश शरण ने लिखा, आप जैसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से यह आशा नहीं थी मैम…सॉरी। विवाद तब और बढ़ गया जब डी. रूपा ने उन पर संस्कृत के खिलाफ पूर्वाग्रह का रुख अपनाने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button